रांची: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने प्रमाण पत्रों में सुधार कराने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब परिषद की स्थापना से लेकर वर्ष 2024 तक जारी प्रमाण पत्रों में संशोधन के लिए 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा।

पहले आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 थी। JAC ने इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया है। इसके तहत पंजीयन रसीद, प्रवेश पत्र, अंकपत्र, प्रवजन प्रमाण पत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र और मूल प्रमाण पत्र में जरूरी संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है।

परिषद ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर 2026 के बाद संशोधन के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसे अंतिम अवसर बताया गया है। बाकी सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।