रांची: रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की ओर से तैयार भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन बुधवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राजधानीवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर रांची के विधायक सीपी सिंह, महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार और पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह मौजूद रहे। समारोह में पूजा समिति के अध्यक्ष मुनचुन राय के साथ राहुल शर्मा, प्रेम सिंह, आदर्श कुमार, पार्षद अंजू कुमारी और राजेश पिल्लई सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

