रांची: महानगर छठ पूजा समिति का सोमवार को विधिवत गठन किया गया। सर्वसम्मति से आलोक कुमार दूबे को समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि लोहरदगा विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव को मुख्य संरक्षक बनाया गया। समिति ने छठ महापर्व के आयोजन को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम एवं जिला प्रशासन के सहयोग से काम करने का संकल्प लिया।

समिति में लाल किशोर नाथ शाहदेव को संयोजक, डॉ. राजेश गुप्ता को वरिष्ठ संरक्षक और राजीव चटर्जी को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है।

संरक्षक मंडल में रोहित उरांव, प्रो. विजय सिंह, सुरेश साहू, आलोक कुमार बंटी, विनय सिंह, सोमनाथ मुंडा और रमेश उरांव शामिल हैं। वरिष्ठ सहयोगियों के रूप में दीपक ओझा, अभिलाष साहू, सुभाष सिंह, संजीत यादव, अभिषेक साहू और नवीन सिंह रिन्टू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुमुद रंजन, बबलू बर्मा, विशाल सिंह और अनिकेत कुमार उपाध्यक्ष चुने गए हैं। महासचिव मंडल में गौतम दूबे गोपी, रीतेश सिंह, मेंहुल दूबे, महेन्द्र प्रसाद, मनोज सिंह और संजय सिंह शामिल हैं।

सचिव मंडल में दिलीप पाण्डेय, अश्विनी कुमार, सुदेश यादव, विवेक सिंह, संजय सिंह, दिलीप कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक ठाकुर, विजय गुप्ता, अजय थापा, जीवन कुमार, गोपाल छेत्री, सुभाष छेत्री और हैप्पी तिवारी को शामिल किया गया है।

समिति के महासचिव मेंहुल दूबे ने कहा कि छठ के दौरान घाटों की सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने छठ को आस्था, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा इस पर्व को विशिष्ट बनाती है। वहीं, डॉ. रामेश्वर उरांव ने काली पूजा और छठ महापर्व के आयोजनों में पूरा सहयोग देने की बात कही।