लोहरदगा/रांची: लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के बलसोकरा स्थित लापुर में 13 से 15 नवंबर तक होने वाले अज़ीमुश्शान इज्तेमा की तैयारियों में अंजुमन इस्लामिया पंडरी ने सहयोग दिया। अंजुमन के जिम्मेदारों की अगुवाई में 200 से अधिक बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग इज्तेमा गाह पहुंचे और खिदमत में हिस्सा लिया।
अंजुमन इस्लामिया पंडरी के जिम्मेदार हाफिज अब्दुल अजीज ने कहा कि अलग-अलग गांवों, शहरों, टोलों और मोहल्लों से लोग इज्तेमा की खिदमत के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने सेवा में जुटे सभी लोगों को अंजुमन की ओर से तहे दिल से मुबारकबाद देते हुए कहा कि नेक नीयत से की गई खिदमत का बेहतर बदला अल्लाह तआला जरूर देगा।
इस मौके पर सदर हुसैन अंसारी, सेक्रेटरी जुल्फान अंसारी, अलहाज मास्टर मोहम्मद शमीम, सुलेमान मियां, हाजी एहसान मियां, मिस्टर मियां, तफज्जुल अंसारी, समाजसेवी जावेद अख्तर, डॉक्टर हनीफ, डॉक्टर तल्हा, डॉक्टर जुल्फिकार और मौलाना अबुल कलाम आजाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

