Murder of hotelier in Lohardaga, road jammed in protestMurder of hotelier in Lohardaga, road jammed in protest

लोहरदगा :  जिले के कुडू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक होटल व्यवसाई की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को लोहरदगा-रांची मुख्य पथ में  ढुलूवा खुटा पुल के नीचे फेंक दिया। शव मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान कुडू ब्लॉक मोड निवासी होटल व्यवसाई चतुर्भुज साहू के पुत्र प्रदीप साहू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ भी साफ हो सकेगा।

वहीं घटना आक्रोशित ग्रामीणों ने लोहरदगा-रांची मुख्य पथ को जाम कर दिया। इस दौरान व्यवसायियों ने दुकानें भी बंद रखी।जिसकी जानकारी पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार, कुडू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह, कुडू अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह सदलबल पहुंचे।

पुलिस ने सभी लोगों को जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। बताया जाता है कि मृतक के सिर में चोट के निशान हैं। साथ ही  शरीर के कई हिस्सों में मारपीट के निशान हैं।

जानकारी के अनुसार प्रदीप साहू बुधवार की रात ब्लॉक मैदान में एक शादी समारोह में अंतिम बार देखे गये। परिजनों ने खोजबीन कर रहे थे। इधर, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।

By Admin

error: Content is protected !!