रामगढ़: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में बुधवार को 22वें क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस ड्यूटी मीट के नियमों के पालन की शपथ दिला कर की।

आयोजन दिनांक 31 जुलाई से 02 अगस्त तक जारी रहेगा। जिसमें उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल के रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा एवं चतरा जिला से चयनित होकर आये पुलिस पदाधिकारी और आरक्षी ने भाग ले रहे हैं। आयोजन में सीआईडी और एफएसएल की टीम द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से पुलिस टीम की परीक्षा ली जाएगी। जिसमें उत्कृष्ट पदर्शन करनेवाली टीमों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

बताया जाता है कि पुलिस ड्यूटी मीट पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के बीच तकनीकी ज्ञान निपुणता और कौशल प्रदर्शन को अवसर प्रदान करता है।

मीट के पहले दिन सहायक निदेशक ब्यूरो, अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची संतोष सुधाकर, सहायक निदेशक राजनीति विज्ञान प्रयोगशाला झारखंड रांची आदित्य विक्रम गौंड, वैज्ञानिक सहायक राजनीति विज्ञान प्रयोगशाला झारखंड रांची संदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय झारखंड रांची असीत कुमार मोदी, फोटो ब्यूरो अपराधअनुसंधान विभाग झारखंड रांची दिलीप कुमार महतो, स्वान दस्ता अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची एतवा उरांव सहित रामगढ़ जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी परमेश्वर प्रसाद, प्रचारी प्रवर मंटू यादव,पुलिस निरीक्षक सह अंचल अधिकारी माण्डू सुरेश लिण्डा, सर्जेंट सन्नी कच्छप, मीडिया सेल प्रभारी पुअनि उपेन्द्र कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!