रांची: वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने अफीम की खेती को जड़ से खत्म करने को लेकर गुरुवार को विशेष बैठक की। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौरव गोस्वामी सहित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर पश्चिमी अंचल के पुलिस निरीक्षक, बुंडू, तमाड़, दशम फॉल, राहें, सोनाहातू और पिठौरिया थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में एसएसपी राकेश रंजन ने अफीम की खेती को समाप्त करने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में जहां अफीम की खेती नष्ट की गई है, वहां दोबारा जांच की जाए। साथ ही निगरानी रखी जाए की पुनः खेती नहीं की जा रही हो। इसके साथ ही पुराने मामलों में जेल से बाहर आनेवाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए। पुनः अफीम की करते पाए जाने पर सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।
इस दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को गांव-गांव में जागरूकता अभियान चालाने और लोगों को अफीम की खेती के नुकसान से अवगत कराने को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।

