रामगढ़: विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातु प्रखंड में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान कर्मियों ने 5.30 बजे मॉक पोल कराया। इसके साथ ही चुनाव आयोग द्वारा जारी नियमों का पालन करते हुए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू कर किया गया।

Voting took place peacefully in Bhurkunda coalfield, enthusiasm was visible among the voters. 

मतदान केंद्रो पर सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। जहां महिला-पुरुष मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सुंदरनगर पंचायत में ट्रांसजेंडरों ने भी वोट कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। क्षेत्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने की व्यवस्था उपलब्ध रही। मतदान केंद्रों और आसपास सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे। क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी जारी रही।

मतदान संपन्न होने के साथ ही प्रत्याशियों के जीत-हार को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित बता रहे हैं। आगामी 23 दिसंबर को मतगणना के साथ ही किसी एक प्रत्याशी की जीत पर मुहर लगेगी। 

 

By Admin

error: Content is protected !!