रिपोर्ट – एस. अंसारी
रांची: आदिवासी छात्र संघ केंद्रीय समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुक्रवार को आदिवासी छात्रावास करमटोली में की गई। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आदिवासी छात्र संघ के तत्वावधान में 8 जुलाई 2026 को संगठन के स्थापना के 26वें वर्षगांठ सह महाधिवेशन का आयोजन हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम खेलगांव, रांची में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा शामिल होंगे। महाधिवेशन में संगठन की भावी रूपरेखा और आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
संघ ने स्पष्ट किया कि 8 जुलाई का कार्यक्रम वर्ष 2000 में संघ की स्थापना करने वाले संस्थापक सदस्यों का है, जो वर्तमान में संयोजक की भूमिका में हैं। महाधिवेशन के बाद नई समिति का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की अलग समितियों का पुनर्गठन भी किया जाएगा।
मौके पर संस्थापक सदस्य डॉ. सुशील कुमार, जतरू उरांव, सतीश कुमार भगत, सत्यनारायण गाड़ी, सुरेश टोप्पो, अमित मुंडा, संजय महली, महावीर उरांव, सुदेश कुजूर, रोशन खलखो, संध्या कुमारी, शिल्पा कुमारी, दीपशिखा कच्छप, सरिता उरांव, पंची उरांव, पार्वती कुमारी, मनीष उरांव, बबलू उरांव, नीतू उरांव, अमृत मुंडा, मुकेश असुर सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
