रामगढ़ : भुरकुंडा स्थित ए’ला एग्लाइज विद्यालय में मंगलवार को नवरात्रि महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। महोत्सव का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया रास की धुन पर नृत्य किया। वहीं केजी के बच्चों बिहार के लोक नृत्य झिझिया की प्रस्तुति दी। इसके अलावा देवी-देवताओं की वेशभूषा में बच्चों ने एक से बढ़कर एक संगीतमय सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अवसर पर प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि नवरात्रि का त्योहार हमें सत्य, शक्ति और संघर्ष की भावना को प्रबल करता है। नवरात्र बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। वहीं सचिव डॉ. गजाधर महतो प्रभाकर कहा कि नवरात्रि आत्म-चिंतन और उत्सव का अवसर है।
आयोजन को सफल बनाने में केजी प्राचार्या अंजू पटेल, धर्मेश सोनी, वैभव कुमार, अनुराग मद्धेशिया, गौरव कुमार साहू, सुनील कुमार साहू, सूरज देव सिंह, अजीत शर्मा, मिथिलेश बेदिया, कृष्ण कुमार अम्बष्ठा, राजन कुमार, सपना मिंज, वर्षा टेटे, शीला देवी, ट्विंकल पाउल, शबनम बानो, पूजा महतो, बबीता सिंह, शबाना खातून, अंजली सिंहा, सीमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी, ललिता देवी, नीतू सिंह, गीता प्रसाद, सोनी कुमारी, काजल बनर्जी, चंचला कुमारी, सरिता कुमारी, रुचि सिंह, सुमन खलखो का विशेष योगदान रहा।