Adani Foundation organizes health camp on World Hypertension DayAdani Foundation organizes health camp on World Hypertension Day

डॉक्टर की सलाह– रक्तचाप नियंत्रण से बढ़ेगी उम्र, जोखिम होगा कम

बड़कागांव: अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल टीम ने महुगाई कला पंचायत के सुकुलखपिया गाँव में विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर  विशेष मेडिकल कैम्प लगाया। इस कैम्प में डॉक्टर अर्जुन महतो ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाईयां दी। कैम्प में डॉक्टर ने ग्रामीणों ब्लड प्रेशर नियंत्रण रखने के लिए अत्यधिक तनाव से बचने की सलाह दी।

इस अवसर पर डॉक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि हाइपरटेंशन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 17 मई को ‘वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे’ मनाया जाता है, लोगों को हाइपरटेंशन के प्रति जागरूक किया जाता है।

उन्होंने कहा कि हाइपरटेंशन किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता हैं। इसलिए रक्तचाप को नियंत्रण में रखना जरुरी है, जिससे उम्र भी बढ़ेगी और स्ट्रोक का जोखिम भी कम होगा। ‘विश्व उच्च रक्तचाप दिवस यानि ‘साइलेंट किलर’ के प्रति जागरूक होने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। भारत में हर साल होने वाली सभी मौतों में करीब 10.8% के लिए उच्च रक्तचाप जिम्मेदार है। इसके अलावा देश में हर साल मिलने वाले स्ट्रोक के 29 फीसदी और हार्ट अटैक के 24 फीसदी मामलों का भी कारण उच्च रक्तचाप ही है।

डॉक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि शारीरिक गतिविधि, योग और संतुलित आहार से इससे बचा जा सकता है। कैम्प के दौरान महिलाओं, बुजुर्ग और प्रौढ़ लोगों को नियमित अंतराल पर रक्तचाप की जांच कराने की सलाह दी गयी। डॉक्टर ने कहा कि आज गांव और शहर दोनों जगहों पर लोग इस बीमारी से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव के कारण ही रक्तचाप बढ़ता है।