बुंडू में आजसू मिलन समारोह आयोजित, कई लोगों ने थामा दामन

झामुमो-कांग्रेस से झारखंड को बचाने के लिए आगे आना होगा: सुदेश महतो

रांची: शासन के साढ़े चार साल में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस ने राज्य का बड़ा नुकसान किया है। झामुमो से इस राज्य को बचाने के लिए हर वर्ग को आगे आना होगा। लोकसभा चुनाव में एनडीए की सभी सीटों पर जीत के बाद से ही झामुमो की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुंडू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों से प्रेरित होकर कई समाजसेवियों तथा जनप्रतिनिधियों ने सुदेश महतो के समक्ष थामा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि यह चुनावी साल झारखंड के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। हम सभी पर दोहरी जिम्मेदारी है। लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इन दोनों चुनावों में हमें संगठनात्मक मजबूती के आधार पर जीत हासिल करनी है।

पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी समाज के हर वर्ग की चिंता करने के साथ और उनके विचार, भावना को साथ लेकर चलती है। आप सभी के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। आने वाले दिनों में क्षेत्र में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य तमाड़ पूर्वी विजय सिंह मनकी,जिला परिषद सदस्य बुंडू परमेश्वरी सांडिल , तमाड़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रामदुर्लभ सिंह मुंडा, खूंटी लोकसभा प्रभारी श्री रमेश सिंह मुंडा, केंद्रीय सदस्य रमेश भगत, केंद्रीय सदस्य हीरालाल दास, बुंडू प्रखंड अध्यक्ष हरिहर महतो, बुंडू नगर अध्यक्ष शुभम कुमार, बुंडू महिला प्रखंड अध्यक्ष राधिका देवी महिला प्रकरण, बुंडू नगर महिला अध्यक्ष सुमित्रा देवी, तमर पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, आड़की प्रखंड अध्यक्ष दूतीकृष्णा मुंडा, आड़की प्रमुख कृष्ण सिंह मुंडा, केंद्रीय केंद्रीय सदस्य केशव चंद्र महतो, कार्यकारी अध्यक्ष बुंडू योगेश्वर महतो ,विश्वनाथ प्रमाणिक, अभिषेक गोराई, रंजन कुमार, सुख सारण महतो, मो० सेराज, आकाश महतो, सुनील कुमार, विजय कुमार, विकास महतो, धनु नाग, सुबोध मांझी, जोगेन महतो, संतोष तांती, श्याम मुंडा, गद्दार महतो, विकास कुमार महतो, महावीर नदी, हरदेव महतो, धनसिंह लोहारा, धर्मां पुराण, बीपेन पुराण, सुदर्शन महतो, मनोज मांझी, तमाड़ पूर्वी महिला परखंड अध्यक्ष सुनीता देवी, शमिता देवी, प्रीति कुमारी, मालती देवी, अंजू देवी, सरिता देवी, सुधा मुंडू, सपना देवी, आलका देवी, सिमल्या देवी, जानकी देवी, जयंती देवी, संध्या देवी, जयमनी देवी देवजानी देवी, नूनीबाला देवी, भारती देवी, संजू देवी, महेश्वरी देवी, रिंकी देवी, अशोक गिरी, धनेश्वर महतो, मज्य साहू, गुलामचंद्र महतो, उमेश नायक, दीनबंधु प्रामाणिक उपस्थित रहें।

इन्होंने ली सदस्यता 

सुफल उरांव पूर्व उपमुखिया तमाड़ पूर्वी, दिनबंधु प्रमाणिक उपमुखिया तमाड़ पश्चिमी, पंडरी देवी (वार्ड सदस्य) बेड़ापाड़ा पुरनानगर पंचायत, निवारण समद, भागीरथ मुंडा,सुमित्रा देवी, मंगल मुंडा, भरत मुंडा, सुबरन मुंडा, लखीराम मुंडा, रंजन मछुआ, सिकंदर अहीर समेत अन्य कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

By Admin

error: Content is protected !!