देश और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे पूर्ववर्ती छात्र: डॉ. रज्जाक 

हजारीबाग: विनोवा भावे विश्वविद्यालय के मानवविज्ञान विभाग के सभागार में बुधवार को पूर्व वर्ती छात्र छात्रों का सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  विश्वविद्यालय के सामाजिक संकाय अध्यक्ष डॉ रज्जाक अहमद उपस्थित थे। अवसर पर पूर्ववर्ती छात्र छात्रों का स्वागत वर्त्तमान के छात्रों ने गर्मजोशी से किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ रज्जाक अहमद ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों की महथा बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। विभाग से पढ़कर कई ऐसे छात्र छात्रा है जो देश की सेवा में समाज की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। यह हम सभी के लिए हर्ष का विषय है।

वहीं मानवविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ जॉनी रूफिना तिर्की ने कहा कि किसी भी विभाग की विकास में पूर्व छात्र छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहा कि जब मैं छात्रों के उत्कृष्ट कार्यों से विभाग के साथ-साथ विश्वविद्यालय का नाम रौशन होता है।

वही डॉ. गंगा नाथ झा ने मानवविज्ञान की विशेषता एवं संभावनाओ की तलाश करने की बात कही। डॉ बिनोद रंजन ने विभाग से जुड़ी बातों को छात्रों के बीच मे साझा किया। वहीं पूर्व वर्ती छात्रों के बीच मे सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिसमें प्रभात कुमार प्रधान को अध्यक्ष, डॉ शशि भूषण को सचिव, डॉ. एबरार आलम को कोषाध्यक्ष, रौशन कुमार को संगठन मंत्री,  अजय कुमार मेहता को मिडिया-सोशल मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. एस नीरज, डॉ. निषाद अशरफी, संजय मेहता, प्रतिमा कुमारी, उमा शंकर, गुलनाज परवीन, कांति कुमारी, पूजा कुमारी, देवंती बेदिया, निधिका कुमारी, काजल पन्ना, खुशबू परवीन, शगुफ्ता नाग का मनोनयन हुआ। सम्मेलन में धन्यवाद ज्ञापन संजय मेहता ने किया।

By Admin

error: Content is protected !!