रामगढ़: रांची-हजारीबाग राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चुट्टूपालू घाटी में बुधवार सुबह तकरीबन 10 बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने छोटे-बड़े कई वाहनों में टक्कर मार दी। दुर्घटना में 15 से अधिक लोग घायल बताए जाते हैं। जबकि नौ से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ट्रेन व्हील्स लदा एक ट्रेलर (NL 01 AD 7009) रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था। इस दौरान चुट्टूपालू घाटी में ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया। जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर शिवम बस सहित कई कार और बाइक में टक्कर मारते हुए कंटेनर से जा टकराया।दुर्घटना में 15 से अधिक लोग घायल बताए जाते हैं। जिन्हें एंबुलेंस और अन्य वाहनों पर अस्पताल ले जाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद रांची ले जाया गया है। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन के जरिए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल और जाम की स्थिति बनी रही। चुट्टुपालू घाटी में बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रशासन और एनएचआई के विरुद्ध लोगों में रोष देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक घायलों और क्षतिग्रस्त वाहनों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

 

By Admin

error: Content is protected !!