धनबाद: बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के भूली ओवरब्रिज के निकट पुलिस ने दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बैंकमोड़ थाना प्रभारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो अज्ञात व्यक्त्ति हथियार के साथ भूली ओभरब्रीज के निकट किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) धनबाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भूली ओभरब्रीज के नीचे <span;>संजू उर्फ राशिद हसन और मो. दानिश को कट्टा एवं गोली के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को दिए स्वीकरोक्ति बयान में कहा कि दोनो प्रिंस खान के गैंग से जुड़े हुए हैं और प्रिंस खान के लिए रंगदारी वसूलने हेतु एक बड़े व्यवसाई के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे।

पुलिस ने मामले में बैंक मोड़ थाना कांड संख्या -66/24 दिनांक-17.04.2024 धारा-25(1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधिनियम दर्ज करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

By Admin

error: Content is protected !!