श्री चैती दुर्गा मंदिर में 3100 लोगों के बीच भोग का हुआ वितरण 

रांची: श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुताहा तालाब में प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार को भी भोग वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्रा के द्वारा भोग लगाया गया और उसके बाद भोग का वितरण भक्त जनों के बीच किया गया। श्री चैती दुर्गा मंदिर के कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू) के देखरेख में खिचड़ी, अचार, चिप्स, हलवा बांटा गया। अवसर पर भुताहा तलाब चैती मंदिर में लंबी-लंबी कतारे लग गयी जय माता दी और जय श्री राम के जयकार हो रही थी। 3100 भक्तों नें खिचड़ी का प्रसाद प्राप्त किया।

इसमें मुख्य रूप से उपस्थित महासमिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू,  रमेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू सिंह), राहुल सिंह, राजेश साहू, विशाल कृष्णा, शेखर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजू चौरसिया, महेंद्र वर्मा,  जय कांत चौधरी, नमन भारतीय (गुल्लु), राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन), आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे। यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।

By Admin