लातेहार: विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रकाश राम ने लातेहार सदर प्रखंड में चुनावी यात्रा कर सघन जनसंपर्क किया। इस क्रम में उन्होंने उदयपुर, जगलदगा, कड़ीमा, सबानो,आरागुण्डी, टेमकी जंडियाग भवन, बबनहेरुवा, लोधवा, नवाडी, मुरुपडिहा में जनसंपर्क कर वोट देने की अपील की। चुनावी यात्रा के दौरान जगह-जगह प्रकाश राम के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
इस दौरान प्रकाश राम ने लोगों को झारखंड भाजपा के पांच प्रण और संकल्प पत्र की घोषणाओंं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। लातेहार विधानसभा सहित राज्य का चहुंमुखी विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। बीते पांच वर्ष में झारखंडवासी लूट और झूठ की सरकार से त्रस्त हो गए है। इसबार परिवर्तन निश्चित है। जनता अपना बहुमूल्य वोट भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाये।
यात्रा में मुख्य रूप से वरीष्ठ भाजपा नेता मोती सोनी, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पासवान सहित सैंकड़ों समर्थक शामिल रहे।