रामगढ़: आस्था के चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास के लोग काफी उत्साहित हैं। महापर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भुरकुंडा नलकारी नदी के निकट छठ मईया, सूर्य भगवान और गंगा मईया के मंदिर का रंग रोगन कर आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ सजाया गया है। वहीं नदी के दोनों छोर पर भुरकुंडा और सौंपा डी में छठ पूजा समितियों द्वारा तोरण द्वार निर्माण और सड़क पर विद्युत सज्जा की जा रही है। छठ व्रतियों के बीच फल वितरण के लिए पंडाल तैयार किया जा रहा है।

नलकारी छठ घाट पर श्रमदान कर की गई सफाई

भुरकुंडा नलकारी नदी पर बुधवार की सुबह पंचायत के मुखिया अजय पासवान की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें मुखिया सहित स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा और श्रमदान कर घाट की सफाई की। इस क्रम में पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता छठ घाट पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया।

इसके साथ ही भुरकुंडा सहित आसपास के क्षेत्र में जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से क ई जगहों पर जमा कचरे का भी निबटारा किया गया। बताते चलें की भुरकुंडा के नलकारी नदी छठ घाट पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है।

By Admin

error: Content is protected !!