भाजपा ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण और नानजी देशमुख की जयंती मनाईBJP celebrates birth anniversary of Lok Nayak Jai Prakash Narayan and Nanji Deshmukh

रांंची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को लोकनायक जय प्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख की जयंती प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि जेपी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने नेशन फर्स्ट के सिद्धांत को सर्वोपरी समझा और आजादी की लड़ाई में कठिन संघर्ष किया। कहा कि जयप्रकाश नारायण का झारखंड से भी गहरा नाता है। आंदोलन के क्रम में वे हजारीबाग जेल में रहे। उनके नेतृत्व में भूदान आंदोलन ने जोर पकड़ा और झारखंड के इलाके में सबसे ज्यादा भू-दान किया गया। वहीं कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए जेपी और नानाजी देशमुख की जीवन संघर्षों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक  सीपी सिंह, सूर्यमणि सिंह प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष  गंगोत्री कुजूर, सूर्यमणि सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, अवीनेश सिंह, सरोज सिंह, अमित सिंह, मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप, कमाल खान,आरती सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा आरती कुजूर, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किशलय तिवारी, अमरदीप यादव, शिवशंकर उराँव, लक्ष्मीकांत दीक्षित, राजश्री जयंती सहित कई मौजूद रहे।

By Admin