205 असहायों को दिए गए कंबल, 250 लोगों का हुआ नेत्र जांच 

रांची: लायंस क्लब आफ रांची एकलव्य ग्रेटर के सौजन्य से बुधवार को बुढ़मू प्रखंड के आरा में स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू की स्मृति में नेत्र जांच शिविर सह कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिंकू साहू ने की। अवसर पर 205 असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया। जबकि 250 लोगों ने शिविर में नेत्र जांच कराया। बताया जाता है कि शिविर में मिले मोतियाबिंद के रोगियों क भगवान महावीर आई हास्पीटल के द्वारा निशुल्क आपरेशन कराया जाएगा।

अवसर पर डीजी सीमा बाजपेयी ने कहा कि आंख है तो संसार की सारी खुबसूरती है। सभी रंगों से बने हरियाली, फूल, गगन, नदियों के साथ पृथ्वी की सभी का पहचान हम इन आंखों से करते हैं। और उसको देखकर पहचानते हैं। इस लीय संस्था सभी आंख के रोगियों को रौशन करने में लगी है।

मौके पर प्रमुख सत नारायण मुंडा, उप प्रमुख हरदेव साहू, मुखिया रामवृत मुंडा, कांग्रेस के वरिष्ट नेता सदन साहू, रिंकू साहू, संजय साहू, राजेश साहू, विनय साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!