हजारीबाग : कटकमसांडी और बहिमर घाटी में शनिवार की देर रात बस और और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें दोनों वाहन पलट गये। घटना में चार लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है। जबकि कई घायल बताये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दनुवा घाटी में टैंकर पलने के बाद वाहनों का रूट परिवर्तित कर परिचालन कराया जा रहा था।  गया से यात्रियों से भरी बस (OD 11-2615) ओडिशा की ओर लौट रही थी। जिसपर ओडिशा के 41 लोग सवार थे। घाटी में बस और ट्रक के बीच भीड़त हो गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौत और लगभग 30 लोग घायल बताये जा रहे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!