रामगढ़ : गोला क्षानाक्षेत्र के बीएस रोड स्थित एक किराये के मकान में रामगढ़ पुलिस ने छापेमारी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी अपराधी जिला के विभिन्न थानों में दर्ज लूट और डकैती के मामलों में वांछित थे। पुलिस ने मकान से बोकारो निवासी अब्दुल रहमान, रांंची निवासी धर्मवीर सिन्हा, बोकारो निवासी अर्जुन कुमार, हजारीबाग निवासी संतोष कुमार राम और बिनोद कुमार रवि को पकड़ा है। अपराधियों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा गोली, तीन मोबाइल, एक टैब और एक बाइक बरामद की गई है। शनिवार को रामगढ़ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों की रामगढ़ और हजारीबाग में हुई कई वारदातों में अपनी संलिप्तता है। रामगढ़ में 25 सितंबर को हुई डकैती में भी इनमें से कुछ अपराधियों की संलिप्तता है।

By Admin

error: Content is protected !!