CCL Sports: अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभCCL Sports inter area kabaddi competition begins

बरका-सयाल एरिया ने केंद्रीय चिकित्सालय नईसराय को 39-12 से हराया

• CCL Sports: पहले दिन खेले गये 10 मैच

बड़कागांव (CCL Sports): सीसीएल अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महात्मा गांधी स्टेडियम उरीमारी में शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल के एसओपी आर श्रीवास्तव उपस्थित थे। सर्वप्रथम डीएवी उरीमारी के बच्चों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, तत्पश्चात कोल इंडिया गीत बजाया गया। उसके बाद मंच पर मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं बुके देकर किया गया।

उद्घाटन समारोह डीएवी उरीमारी के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जबकि स्वागत भाषण बिरसा परियोजना के खान प्रबंधक रामेश्वर मुंडानै दिया। वहीं खेल का शुभारंभ झंडोतोलन, खिलाड़ियों के द्वारा मार्च पास्ट एवं अतिथियों के द्वारा गुब्बारा छोड़कर किया गया।

CCL Sports inter area kabaddi competition begins

CCL Sports : पहले दिन खेले गये 10 मैच

सीसीएल अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच हजारीबाग बनाम मगध संघमित्रा के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित समय में हजारीबाग की टीम ने मगध संघमित्रा को 37-15 से पराजित कर दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवम कुमार साव को दिया गया। वही दूसरा मैच बरका-सयाल बनाम केंद्रीय चिकित्सालय नईसराय के बीच खेला गया। जिसमें बरका-सयाल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 39-12 से केंद्रीय चिकित्सालय नईसराय की टीम को हराया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बरका-सयाल टीम के मिथिलेश मांझी को दिया गया। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया के द्वारा विजयी टीम बरका-सयाल टीम को 2100 रूपयें का नगद पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता का तीसरा मैच ढ़ोरी बनाम आम्रपाली चन्द्रगुप्त के बीच खेला गया। जिसमें ढ़ोरी की टीम ने आम्रपाली चन्द्रगुप्त की टीम को 43-12 से पराजित कर दिया। मैन अॉफ द मैच का पुरस्कार जितेन्द्र यादव को दिया गया। चौथा मैच हेड क्वार्टर रांची बनाम मगध संघमित्रा के बीच खेला गया। जिसमें हेड क्वार्टर रांची की टीम ने मगध संघमित्रा को 41-21 से पराजित किया। मैन अॉफ द मैच का पुरस्कार मोहित राज मिंज को दिया गया। पांचवां मैच बीएंडके बनाम अरगड्डा के बीच होना था जिसमें अरगड्डा की टीम के नहीं पहुंचने के कारण बीएंडके की टीम को वॉक ओवर मिल गया। छठा मैच पिपरवार बनाम ढ़ोरी के बीच खेला गया। जिसमें ढ़ोरी की टीम ने पिपरवार की टीम को 68-22 से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रामप्रवेश को दिया गया। वहीं सातवां मैच कुजू बनाम बीएंडके के बीच खेला गया। जिसमें कुजू की टीम ने बीएंडके की टीम को 40-19 से पराजित किया।

आठवां मैच कथारा बनाम केंद्रीय चिकित्सालय नईसराय के बीच खेला गया। जिसमें कथारा ने केंद्रीय चिकित्सालय नईसराय टीम को 40-10 से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कथारा के आदित्य कुमार को दिया गया। नौ वां मैच हजारीबाग बनाम हेडक्वार्टर रांची के बीच खेला गया। जिसमें हेड क्वार्टर रांची की टीम ने हजारीबाग को 42-40 से पराजित कर दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहित राज मिंज को दिया गया। दसवां मैच कुजू बनाम अरगड्डा के बीच खेला जाना था। जिसमें अरगड्डा की टीम के नहीं आने के कारण कुजू की टीम को वॉक ओवर दिया गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संतोष कुमार को दिया गया।प्रतियोगिता में एएम त्रिपाठी, कालीकांत झा एवं संदीप कुमार रेफरी की अहम भूमिका निभा रहे हैं। जबकि पिंटू कुमार उदघोषक की भूमिका में हैं। 

उद्घाटन समारोह में इनका रही उपस्थिति

मौके पर मुख्य रूप से खेल प्रबंधक रांची आदिल हुसैन, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी पीके सिन्हा, बिरसा परियोजना के खान प्रबंधक रामेश्वर मुंडा, भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी एमके पाठक, सुनील कुमार गुप्ता, मीना सोरों, वंदना लाला, सौम्या सिन्हा एवं ट्रेड यूनियन से संजीव बेदिया, राजू यादव, देवेंद्र कुमार सिंह, अशोक शर्मा, बच्चन पांडेय, सतीश सिंह, संजय मिश्रा, संजय वर्मा, महादेव बेसरा, कानू मरांडी, बृज किशोर पासवान, उदय मालाकार, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह, सीताराम किस्कू, चरका करमाली सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें-

By Admin