धनबाद: मंडल रेल अस्पताल के 100 वर्ष पूरा होने पर शनिवार को अस्पताल में शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। 

समारोह में धनबाद मंडल रेल अस्पताल के 100 वर्षों के ऐतिहासिक सफर को रोचक फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से साझा किया गया। मंडल रेल प्रबंधक सहित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहीं समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि आज का यह अवसर हम सभी को गौरवान्वित करनेवाला है। आनेवाले दिनों में धनबाद मंडल रेल अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य होगा। 

अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा गरिमा सिन्हा सहित अन्य सदस्य और मंडल के उच्चाधिकारीगण, चिकित्सकगण, अतिथिगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

By Admin

error: Content is protected !!