CM held a meeting regarding the foundation dayCM held a meeting regarding the foundation day

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

रांंची।  राज्य स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले मुख्य समारोह को लेकर मुख्यमंत्री ने सूबे के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन और मुख्य समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, परिसंपत्तियों का वितरण सहित समारोह स्थल पर व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। साथ ही कई दिशानिर्देश भी दिये। वहीं कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिये। वहीं समारोह स्थल पर लोगों की  सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की।

जानकारी के अनुसार मोरहाबादी मैदान में स्थापना दिवस पर मुख्य समारोह शाम तीन बजे से छह बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पांच हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। वहीं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण और युवाओं के बीच नौकरी के नियुक्ति पत्र भी बांटे जाएंगे। साथ ही राज्य सरकार की ओर से कई नयी पॉलिसी और बड़ी योजनाओं की घोषणा भी की जाएगी।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, सचिव विनय कुमार चौबे, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव मनोज कुमार, एसयूडीए निदेशक अमित कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय निदेशक राजीव लोचन बक्शी, उपायुक्त रांंची राहुल सिन्हा मौजूदा रहे।

यह भी पढ़ें-

By Admin

error: Content is protected !!