रांची : राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बने वोटिंग बूथ पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम 21 जुलाई को आएगा। बताते चले कि राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुरू और यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है। जबकि चुनाव से पूर्व झामुमो ने भाजपा की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का निर्णय लिया था।
इधर सोमवार से संसद में शुरू मॉनसून सत्र के दौरान झामुमो की राज्य सभा सांसद महुआ माझी और भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के शपथ ग्रहण करने पर मुख्यमंत्री द्वारा दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।