चतरा : पुलिस ने कुख्यात अपराधी कैलू उर्फ मनोज पासवान को उसके एक सहयोगी के साथ दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अपराधी की निशानदेही पर चतरा पुलिस ने पांच देशी पिस्तौल, 12 गोली सहित अन्य सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार कैलू पर झारखंड सहित बिहार में हत्या, डकैती और लूट के 29 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मनोज पासवान लंबे समय से वांछित था। पुलिस द्वारा विशेष ठीम का गठन कर  अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

By Admin

error: Content is protected !!