भुरकुंडा (रामगढ़): सीसीएल के सीएमडी निलेंदू कुमार सिंह ने मंगलवार को बरका-सयाल प्रक्षेत्र का दौरा किया। क्रम में उन्होंने प्रक्षेत्र के विभिन्न परियोजना में हो रहे कोयला खनन और संप्रेषण कार्य का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। दौरे के क्रम में सीएमडी भुरकुंडा परियोजना के नये संगम आउटसोर्सिंग पैच पर माइन ‘ए’ का जायजा भी लिया। उन्होंने साथ प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक रंजन सिन्हा भी शामिल रहे। माइन पहुंचने पर परियोजना पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

मिली जानकारी के अनुसार सीएमडी निलेंदू कुमार सिंह ने यहां माइन विस्तार हेतु फोरेस्ट क्लीयरेंस पर महाप्रबंधक और परियोजना के अधिकारियों से चर्चा की‌। वहीं उन्होंने सेफ्टी मानकों का अनुपालन करते हुए कोयला उत्पादन बढ़ाने पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने कोयला संप्रेषण जल्द शुरू कराने को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मौके पर परियोजना के कई अधिकारी मौजूद रहे।