उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका-सयाल के क्षेत्रीय सह-सचिव रहे दिवंगत डॉ. जीआर भगत की द्वादशा पर सोमवार को श्राद्धकर्म संपन्न हुआ। जिसमें क्षेत्रीय सचिव राजू यादव और विस्थापित नेता दसई मांझी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान राजू यादव ने कहा कि डॉ. जीआर भगत का निधन संगठन, समाज तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। हमने संगठन के एक सच्चे, समर्पित और निष्ठावान सिपाही को खो दिया है। उन्होंने संगठन के प्रति सदैव ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया तथा मजदूरों और समाज के हित में लगातार कार्य किया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
वहीं विस्थापित नेता दसंई मांझी ने डॉ. भगत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे क्षेत्र और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। क्षेत्रवासियों को उनकी कमी हमेशा खलेगी।
मौके पर शीला देवी, पूजा देवी, अनिता देवी, पप्पू पंडित, हेमचंद कुमार, राकेश कुमार, सुधीर कुमार, सीताराम किस्कू, महादेव बेसरा, कानू मरांडी, पोटंगा पंचायत मुखिया चरका करमाली, कंचन मांझी, श्याम सुंदर प्रसाद, सरोज यादव, धर्मदेव करमाली, जितेन्द्र यादव, रश्मि टोप्पो, संजय यादव, राजकुमार सिंह, नाथू प्रसाद, पप्पू यादव, अशोक शर्मा, बृज बिहारी प्रसाद, नरेश करमाली, दिनेश करमाली, राजेन्द्र राम, चंद्रदीप चौधरी, चुरामन ठाकुर, दशाराम मांझी, रंजीत करमाली, विश्राम मांझी सहित कई लोग उपस्थित थे।

