रांची: राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर केंद्रीय राज्य मंत्री नवनीत बिट्टू और शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ का पुतला दहन किया।

बताया जाता है केंद्रीय राज्यमंत्री नवनीत बिट्टू और शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने मीडिया से बातचीत के क्रम में लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी की। जिसे लेकर कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

कार्यक्रम में  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, नेता कांग्रेस विधायक दल सह मंत्री डॉ. रामेश्वर उराँव  सहित भारी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।