कांग्रेस के कार्यकर्ता परिवार के सदस्य की तरह, बेटी-बहन की तरह निभाती रहूंगी जिम्मेदारी अंबा प्रसाद

बड़कागांव: प्रखंड क्षेत्र के तलसवार पंचायत के जोभिया में शनिवार को कांग्रेस परिवार मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे और संचालन चंदर साव ने किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव सहित कांग्रेस के कई नेताओं का जुटान हुआ। वहीं कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे। अवसर पर सभी ने मनोरम घाटी के साथ-साथ वनभोज का भरपूर आनंद उठाया। 

अवसर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि मेरी अनुपस्थिति में मेरे साथियों और समर्थकों ने चुनाव में मेरी बेटी अंबा प्रसाद को अभिभावक की तरह मार्गदर्शन और सहयोग दिया। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता ने योगेंद्र साव बनकर क्षेत्र को संभालने का काम किया है। 

वहीं विधायक अंबा प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता एक परिवार के सदस्य के समान है। मैं बड़कागांव की बेटी-बहन बनकर कार्य कर रही हूं। क्षेत्र वासियों के प्यार और आशीर्वाद से दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही हूं। विधायक ने इस दौरान विपक्षी पार्टियों पर भी तंज कसते हुए कहा कि जो लोग कोरोना के बुरे दौर में कभी नजर नहीं आए, आज वे समाज सेवा का ढोंग कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

इस दौरान हजारीबाग जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती से जिला में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। बड़कागांव के लोगों का पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं विधायक अंबा प्रसाद के प्रति लगाव और प्रेम देखकर यह निश्चित है कि आगामी चुनाव में जीत कांग्रेस पार्टी की होगी।

कार्यक्रम के दौरान दूसरे दलों को छोड़ कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले में मुजफ्फर हुसैन, तुलेश्वर महतो, शिवदयाल महतो, सीता मरांडी, संजय महतो, उर्मिला देवी सहित कई लोग थे। सभी को विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने सभी को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष ललितेश्वर चौधरी, केडी सिंह, जिला सचिव जावेद मलिक, मुखिया चरका करमाली, मो इलयास अंसारी, लीलावती देवी, तकरीमुल्लाह खान,युवा प्रखंड अध्यक्ष आनंद मेहता, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष दशरथ प्रसाद मेहता, पंसस गणेश साव, समाजसेवी दीपू साव, पंसस फयुम अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि अजीत महतो, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका साव,विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, संजय महतो, पंचायत अध्यक्ष संजय महतो, सतीश दास, त्रिलोकी साव, परमेश्वर साव, बाबू लाल कुमार, छोटे खान, दिनेश प्रसाद, अशित चक्रवर्ती, कामेश्वर सिंह, सुरेश चौधरी, श्याम भार्गव, रामसुंदर महतो, मो शमशेर, चंदर साव, अजीत महतो, गोविंद महतो, संतोष राणा, मो. फयुम, मो. शमीम, गिरधारी प्रजापति, संजय साव, सुरेंद्र साव, गोवर्धन साव, पंचम कुमार, विक्की प्रसाद, दिलीप महतो, निर्मल महतो सहित कई मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!