भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मकसद आम लोगों को उनका हक़ दिलाना है : गुलाम अहमद मीर

रांची: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मकसद समाज के हर तबके के साथ जो अन्याय हो रहा है और जिन्हें उनका वाजिब हक नहीं मिल रहा है उन्हें उनका न्याय दिलाने का है। यह बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने प्रदेश कांग्रेस के विस्तारित कार्य समिति की बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी यात्रा होगी जिसमें राहुल जी 6700 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे, जो 17 राज्यों के लगभग 100 जिलों जिसमें झारखंड के भी 13 जिले से शामिल है सीधे यह यात्रा गुजरेगी। झारखंड में 804 किलोमीटर की यात्रा होगी जो 8 दिनों में तय होगी।

कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद देश में भाईचारगी को कायम रखना गरीबों, युवाओं, महिलाओं की आवाज को उठाने की यात्रा थी और न्याय यात्रा मजलूम वंचितों को उनका हक दिलाने की हो रही है। कांग्रेस का यह संघर्ष तब तक जारी रखेगी जब तक इस देश में नफरत का माहौल दूर न हो जाए और मजलूमों को उनका हक ना मिल जाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के मद्दे नजर झारखंड के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जाएगी पंचायत स्तर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को इस यात्रा में भागीदार बनाया जाएगा। कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य ही झारखंड में यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का है।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड तीसरा ऐसा राज्य होगा जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा सबसे ज्यादा दिनों तक रहेगी हमें मौका मिला है कि हम झारखंड में इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं और जिन जिलों से यात्रा नहीं गुजरेगी वहां के कांग्रेसजनों को भी बढ़-चढ़कर इस यात्रा में भाग लेना है झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह प्रण लेना होगा कि हम पूरे देश में इस यात्रा को सफल बनाने में अव्वल दर्जा प्राप्त करें।

बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बन्धु तिकी, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गप्ता, बादल पत्रलेख, प्रदीप यादव, अकेला यादव, अनूप सिंह, अम्बा प्रसाद, नमन विक्सल कोन्गाडी, सोना राम सिंकू,स राजेश कच्छप, भूषण बाड़ा, डॉ इरफान अंसारी, पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश, ममता देवी, उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, प्रदीप तुल्यान,अजय दूबे, सलतान अहमद, ब्रजेन्द्र सिंह, महासचिव-अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजीनी, मदन मोहन शर्मा, मानस सिन्हा, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, निरंजन पासवान, रियाज अंसारी, अजय शाहदेव, कुमार गौरव, स्वेता सिंह, विनय सिन्हा दीपू, चन्द्रशेखर शुक्ला, डॉ मंजू कुमारी, परवीन्द्र सिंह, बलजीत सिंह बेदी, राजेश रंजन, सुरेन्द्र सिंह, रंजन बोयपाई, विजय चौबे, सुरेश बैठा, मदन महतो, विजय सिंह, खुर्शीद हसन रूमी, शमशेर आलम, ऋषिकेश, डॉ बिरसा उरांव, जेबा खान, श्यामल किशोर सिंह, डॉ संजय सिंह, अग्रणी संगठन विभाग के अध्यक्ष- गुंजन सिंह, अभिजीत राज, आमीर हासमी, नेली नाथन, केदार पासवान, जोसाई मार्डी, मजूर अंसारी, तारीक अनवर, आदित्य विक्रम जायसवाल, भानू प्रताप बडाईक एवं जिलाअध्यक्षगण उपस्थित थे।

वहीं बैठक में मुख्य रूप से गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, आवास बोर्ड अध्यक्ष संजय लाल पासवान, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, युवा आयोग कुमार गौरव, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, डॉ एम तौसीफ, अभिलाष साहु उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!