भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

• बाबूलाल मरांडी के खिलाफ बयानबाजी को लेकर बंधु तिर्की पर भड़की भाजपा

मैं चुनौती देता हूँ, बाबूलाल मरांडी पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधू तिर्की जो आरोप लगा रहे हैं, उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साबित करें। इसका पर्दाफाश करें, अन्यथा अनर्गल बयानबाजी बंद करें। झूठी बात की बुनियाद पर अधिक दिन राजनीति नहीं चलती है। -आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री भाजपा

रांची : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक उपस्थित थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में आदित्य साहू ने हूल दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीद सिद्दो-कान्हू, चांद भैरव और फूलो-झानो को नमन किया।

आगे उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की मांडर में उपचुनाव क्यों हुआ, यह किसी से छुपा नहीं है।  कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और मांडर के विधायक रहे बंधु तिर्की पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं और सदस्यता जाने के बाद उप चुनाव हुआ है।

उन्होंने कहा कि मांडर उपचुनाव में कांग्रेस ने मांडर की जनता को गुमराह कर चुनाव जीतने का काम किया है। इधर बंधु तिर्की भाजपा विधायक दल के नेता व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के खिलाफ बेबुनियाद अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं।

आदित्य साहू ने बंधु तिर्की को चुनौती देते हुए कहा कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच्चाई सामने रखे। ऐसा कोई मामला है तो उसका पर्दाफाश करें, अन्यथा जनता को भ्रमित करना बंद करें।

आदित्य साहू ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री होते हुए उन पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। बंधु तिर्की पर जो भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं जनता उसे भली-भांति जानती है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी की लोकप्रियता से सूबे की सरकार घबरा रही है। पूरा सरकारी कुनबा भ्रष्टाचार करने में लगा है। धर्मांतरण का खेल चल रहा है जो किसी से छिपा नहीं है। आदिवासियों की जमीन, बालू, पत्थर की जमकर लूट की गई है। जिसके कारण आज राज्य की जनता बालू और पत्थर की किल्लत से जूझ रही है। सरकार सिर्फ अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार छिपाने का है प्रयास में लगी हुई है। सरकार ने  सत्ता और पैसे का दुरुपयोग कर भोले-भाले गरीब लोगों को बरगलाकर भ्मांडर का चुनाव जीतने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि अब तक हुए चारों उप चुनाव मेें वहां यूूपीए की सीट थी। सरकार ने  सत्ता और पैसे का दुरुपयोग कर भोले-भाले गरीब लोगों को बरगलाकर का चुनाव जीतने का काम किया है। इन उप चुनावों में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। मांडर में जहां भाजपा को 2019 में 68000 वोट मिला था 2005 के उपचुनाव में 72000 वोट मिला है। राज्य की जनता सब देख रही है। भाजपा पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। आनेवाले समय में भाजपा इस चारों सीटों पर जीत जरूर दर्ज करेगी।

By Admin

error: Content is protected !!