बच्चों ने बनाए एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन 

उरीमारी (हजारीबाग): डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी में सोमवार को  “पाक कला” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार भूयान ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। पाक कला केवल भोजन बनाना नहीं, बल्कि पोषण, स्वच्छता और संस्कृति से भी जुड़ी है। आज के समय में बच्चों को स्वयं भोजन बनाना आना चाहिए।

प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदन – दयानंद, अरविंदो, विवेकानंद और श्रद्धानंद के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसे सीनियर और जूनियर दो वर्गों में बांटा गयि। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने बिना आग से बनने वाले व्यंजन तैयार किए। छात्रों ने सैंडविच, फ्रूट चाट, सलाद, स्प्राउट्स, लेमनेड और लस्सी तैयार किए।

वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक आग के उपयोग से बनने वाले व्यंजन बनाए। इसमें शाही पीठा, छोला-पुरी, वेज बिरयानी, पाव भाजी, मंचूरियन, इडली-चटनी, पनीर, सोया चिली, मैगी, लिट्टी-चोखा, थेपला और ढोकला बनाए गए। सभी व्यंजनों को सजावट के साथ परोसा गया।

प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में अरविंदो सदन पहले और दयानंद सदन दूसरे स्थान पर रहा। जबकि सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर अरविंदो सदन और दूसरे स्थान पर श्रद्धानंद सदन रहा। निर्णायक की भूमिका विज्ञान शिक्षिका बबीता और वरिष्ठ शिक्षक डी.के. मंडल ने निभाई। मूल्यांकन स्वाद, पोषक तत्व, स्वच्छता और प्रस्तुति के आधार पर किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका रश्मि कुमारी रहीं। जबकि सहयोगियों के रूप में मंजू कुमारी और रिया ने योगदान दिया। आयोजन में विज्ञान विभाग सहित सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!