“संवाद से विश्वास” पुस्तक भेंट की
रिपोर्ट- एस. अंसारी
रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। अवसर पर राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को राजभवन, झारखंड द्वारा प्रकाशित पुस्तक “संवाद से विश्वास” भेंट की। इस पुस्तक में राज्यपाल के दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान राज्यहित में की गई प्रमुख पहल, जनकल्याणकारी गतिविधियों, कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण उपलब्धियों का संकलन किया गया है।
राजभवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार भेंट सकारात्मक और आत्मीय माहौल में संपन्न हुई। राज्यपाल ने इस दौरान अपने कार्यकाल में किए गए जनसरोकार से जुड़े कार्यों की जानकारी भी उपराष्ट्रपति के साथ साझा की।
