गंभीर हालत में रेफर, पुलिस छानबीन में जुटी
रामगढ़। थाना क्षेत्र के बिजुलिया स्थित रेलवे फ्लाईओवर के निकट गुरुवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसायी देवांशु साहा को गोली मार दी। गोलीबारी कर अपराधी भाग निकले। घायल देवांशु साहा को रांंची रोड के दी होप अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। घायल देवांशु साहा को रांंची ले जाया गया है।
बताया जाता है कि व्यवसायी सह ठेकेदार देवांशु अपनी स्कोडा कार पर थे। यहां घात लगाये बाइक सवार दो अपराधियों ताबड़तोड़ कई फायर किये। एक गोली देवांशु साहा की छाती में लग गई। इसके बाद अपराधी भाग गये। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किये हैं।
बीते तीन दिनों में यह गोलीबारी और दहशत फैलाने की यह तीसरी घटना है। मंगलवार को पतरातू में निर्माधीन रेलवे साईडिंग की साईट पर गोलीबारी हुई, बुधवार को सौंदा बी साईडिंगों में अपराधियों ने पिस्टल के बल पर दहशत फैलाया और गुरुवार को व्यवसायी देवांशु को गोली मार दी गई। घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। रामगढ़ में अपराधियों का मनोबल चरम पर है।