मंत्री सत्यानंद भोक्ता का किया सामाजिक बहिष्कारSocial boycott of Minister Satyanand Bhokta

रांंची: झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता को खरवार भोक्ता समाज विकास संघ के द्वारा सामाजिक बहिष्कृत करने का मामला सामने आया है। खरवार भोक्ता समाज विकास संघ की केंद्रीय समिति ने सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया है।

मामले में  बताया जा रहा है कि आठ दिसंबर को सत्यानंद भोक्ता के पुत्र का विवाह तय है। खरवार भोक्ता समाज विकास संघ समिति ने कहा है कि मंत्री सत्यानंद भोक्ता अपने पुत्र का विवाह गैर भोक्ता समाज में कर रहे हैं। इसलिए उनका और उनके परिजनों का सामाजिक बहिष्कार किया जाता है। उनके किसी भी आयोजन-प्रयोजन से समाज के लोगों को दूर रहना है। समाज के जो लोग भी उनसे ताल्लुक रखेंगे। उनका भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

वहीं जानकारी मिल रही है कि सत्यानंद भोक्ता ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जो लोग उनका बहिष्कार कर रहे हैं, वे खुद समाज से बहिष्कृत हैं।

By Admin