रांची: कांके विधानसभा के नवनिर्वाचित कांग्रेसी विधायक सुरेश कुमार बैठा को मिली जीत पर बालिका उच्च विद्यालय चकमे में रविवार को इंडिया गठबंधन के कार्यकर्त्ताओं ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सदन कुमार और संचालन सरवर आलम ने किया।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत हुई है। कांके विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार बैठा को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्हें झारखंड सरकार में मंत्री पद जरूर मिलना चाहिए।  का गया कि विधायक सुरेश कुमार बैठा के नेतृत्व इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता कांके विधानसभा की बुनियादी समस्याओं का समाधान कराएंगे और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में सहभागी बनेंगे।

मौके पर शमीम बड़ेहार, सज्जाद अहमद, सरफराज अहमद, जाकिर हुसैन, बलराम साहु, सुदामा नायक, धनंजय कुमार, एजाज अहमद, प्रभु यादव ,अमन राज, श्यामलाल पहान सहित अन्य मौजूद थे.

By Admin

error: Content is protected !!