आत्मनिर्भर बनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा प्रयासों की दी जानकारी

कोडरमा से कौशल पाण्डेय

कोडरमा : सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारकर जिलेवासियों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य किये गए हैं। उपायुक्त की पहल से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जैसे बिरसा हरित ग्राम योजना, नीलांबर पीताम्बर जल समृद्धि योजना का लाभ.देते हुए लाभुकों को योजना से अच्छादित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में उपायुक्त आदित्य रंजन ने कोडरमा प्रखंड के स्वावलंबी गांव कंझाटाड़ व चनाको और चंदवारा प्रखण्ड के भेलवाटांड, चोरीचट्टान, बेंदी गांव.का भ्रमण किया।। ग्रामीण महिलाओं द्वारा पारंपरिक तरीका से तिलक लगाकर और माला पहनकर कर उपायुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम उपायुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कोडरमा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपायुक्त ने ग्रामीणों कोई संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के द्वारा गांव की साफ सफाई, पौधरोपण का कार्य, टीसीबी , मेढ़बंदी इत्यादि का कार्य बहुत बेहतर तरीक़े से किया गया है। उपायुक्त महोदय द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण, जंगल संरक्षण, पौधा रोपन, शिक्षा एवम सरकार के जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया गया और उन्हें योजना का लाभ उठाने के लिए व प्रेरित किया गया। उपायुक्त ने शिक्षा पर जोर देते हुए ग्रामीणों से कहा बाल शिक्षा के साथ साथ प्रौढ़ शिक्षा को भी अपने गांव में बढ़ावा दें।

मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी कोडरमा रोशमा डुंगडुंग, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदवारा संजय यादव, पीएमयू सदस्य धनपाल व अन्य मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!