कोडरमा से कौशल पाण्डेय

कोडरमा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर माननीय शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार सह सांसद अन्नपूर्णा देवी, उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने झुमरी तिलैया थाना समीप स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

साथ ही खादी ग्रामोद्योग में भी माननीय शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार सह सांसद अन्नपूर्णा देवी, उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

By Admin

error: Content is protected !!