रामगढ़: उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी के नेतृत्व में पतरातू सहित अन्य क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन और मोटरवाहन अधिनियम के तहत वाहनों की जांच करते हुए कई वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

जांच अभियान के दौरान वाहनों के टैक्स, इंश्योरेंस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गई। इस क्रम में कई वाहन चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल पाए गए और कई वाहनों द्वारा मोटरवाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन भी पाया गया। 

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,85,853/- का जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने एवं सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिले में इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखें। 

By Admin

error: Content is protected !!