रामगढ़:  भुरकुंडा स्थित ए’ला एंगलाइज स्कूल में मंगलवार को पृथ्वी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने प्रेरणादायक संबोधन से की। उन्होंने पर्यावरण के महत्व पर चर्चा करते हुए संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला। कहा कि हम सभी का अस्तित्व धरती से जुड़ा है। यह धरती बची रहेगी तभी जीवन भी बचा रहेगा।

अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें पर्यावरण सुरक्षा की थीम पर नाटक, कविता और सामूहिक गीत प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पेंटिंग की माध्यम से पृथ्वी और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया। वहीं विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक धर्मेश सोनी ,कंचन सोनी, कंचन दास, अनुराग मद्धेशिया, सूरज देव सिंह, राजन कुमार, अजीत कुमार सिंहा, गौरव कुमार साहू और कुमार विश्वकसेन का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!