अध्यक्ष अंकुर विश्वनाथ और सचिव रविरंजन बने

बड़कागांव : कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। चुनाव के उपरांत अध्यक्ष और सचिव पद के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई। अध्यक्ष पद पर अंकुश विश्वनाथ और सचिव पद पर रविरंजन ने जीत दर्ज की है। अंकुर विश्वनाथ को 89 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आरके बर्णवाल को 25 और संजय कुमार सिंह को 23 वोट मिले। वहीं सचिव पर के विजेता रविरंजन को 51 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप कुमार गुप्ता को 42, राकेश कुमार को 39 और प्रिंस कुमार को तीन वोट प्राप्त हुए। बताते चलें कि उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी  निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। जिसमें उपाध्यक्ष जयंत कुमार व ऋत्विकदास गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार सहारे, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, संयुक्त कोषाध्यक्ष श्रेयांश अनिल का निर्विरोध चयन हुआ है। चुनाव में जीत दर्ज करने पर एसोसिएशन के सदस्यों ने विजेताओं को बधाई दी है।

By Admin

error: Content is protected !!