बड़कागांव : सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत उरीमारी परियोजना कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उरीमारी परियोजना पदाधिकारी पीके सिन्हा ने झंडोतोलन किया।

तत्पश्चात परियोजना पदाधिकारी पीके सिन्हा ने अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक, सीसीएल का संदेश अधिकारियों, कर्मचारियों के बीच पढ़ा।

वहीं परियोजना अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच देश की आजादी से संबंधित अपने विचार व्यक्त किया। तदोपरांत पदोन्नत कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र मिष्ठान के साथ प्रदान किया।

मौके पर मुख्य रूप से खान प्रबंधक यू एन प्रसाद, एम पी गुप्ता, वी के सिंह, अजय कुमार, वी के प्रसाद, नरेश वर्मा, प्रदीप गुप्ता, जितेंद्र कुमार, विजय राम, तिलक मंडल, संजय श्रीवास्तव, राम स्नेही, सुधीर सरकार, आर के सिंह, गणेश राम, शिवचरण करमाली, आलमगीर, नागेश्वर मिस्त्री, अजित कुमार सिंह, गौतम प्रसाद, सी ऐश्वर्य मरांडी, बी राजभर, संजय माझी, नरेश कुम्हार, देवेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, रमेश प्रसाद, अरविंद कुमार, शशि कुमार, जय किशोर सिंह, भोला रविदास, लोकनाथ साव, रामचंद्र राम, दिलीप कुमार, लखी, स्वामी नाथ गोप, राम विकास सिंह, राजू राम, महावीर प्रसाद, रतिराम मांझी, एच के कुल्लू सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!