जेल से रिहा होने के बाद बड़कागांव क्षेत्र पहुंचने पर हुआ स्वागत

बड़कागांव : छह वर्ष से ज्यादा समय अंतराल के बाद जेल से रिहा हुए विधायक योगेंद्र साव मंगलवार को बड़कागांव पहुंचे। जहां समर्थकों ने बैंड बाजे और आतिशबाजी के बीच उनका जोरदार स्वागत किया। पकरी बरवाडीह भोक्ता स्थान पर योंगेंद्र साव और उनकी पुत्री अंबा प्रसाद के आगमन पर काफी संख्या में लोग जुटे और योगेंद्र साव से मिलकर उनके रिहा होने पर खुशी जताई।

अवसर पर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने मंदिरों में मत्था टेका। वहीं समर्थकों से बातचीत करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग मेरे दिल और दिमाग में बसे हुए हैं। मेरे नहीं होने पर भी पत्नी निर्मला देवी और बेटी अंबा को विधायक बनाकर लोगों ने मुझपर विश्वास जताया है। विधायक अंबा प्रसाद परिवार के साथ क्षेत्र की समस्याओं को भी समाधान करने के लिए दिन-रात संघर्ष करती रही है। विधानसभा में 2013 भूमि अधिग्रहण कानून, 27% ओबीसी के आरक्षण का मुद्दा और यहु के विस्थापितों के मुद्दे को लेकर प्रमुखता से उठाती आ रही है।

वहीं विधायक अंबा प्रसाद ने कहा किअब मुझे पिता का साथ और सुझाव मिलता रहेगा। अब दोगुनी ताकत के साथ क्षेत्र का विकास करूंगी। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष एस तब्बसुम,  सुरेश महतो, संजय कुमार, अजीत महतो,  प्रभु राम, नरेश साव, जमाल सागीर, देवनारायण साव, जितेंद्र कुमार साव, संजय साव, छोटे खान, राजेश रजक, दिनेश कुमार, धनु प्रसाद निराला, बाबूलाल कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!