Foundation stone laid for PCC road in UrimariFoundation stone laid for PCC road in Urimari

बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत उरीमारी पंचायत के वार्ड संख्या एक दीयां टोला में पीसीसी पथ का शिलान्यास  मुखिया कमला देवी एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव के द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया कमला देवी ने कहा कि दीयां टोला में रास्ता काफी समय से खराब था। ग्रामीणों के द्वारा उस वक्त रास्ते को बनाने को लेकर मांग किया जा रहा था।  265 फीट लंबी पीसीसी सड़क से यहां के स्थानीय लोगों को सहूलियत होगी।

वहीं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव सह मुखिया प्रतिनिधि राजू यादव ने कहा कि उरीमारी पंचायत में विकास के लिए हमेशा से प्रयासरत हूं। कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कार्य की गुणवत्ता खराब होती है तो ग्रामीण सीधे मुखिया और मुझे जानकारी दें। कार्य करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, वार्ड सदस्य बबीता देवी, डॉ जी आर भगत, उप मुखिया सतीश कुमार, फूलमति किस्कू, मुकद्दर सोरेन, सीतामुनी देवी, शांति देवी, आशालता देवी, साबी देवी, आशा देवी, कानू मरांडी, तालो बेसरा, मन्ना राम मांझी, अजय मिश्रा, दीपक कुमार यादव, अशोक यादव, रवि पावरिया, विनोद करमाली, सुरेश करमाली, बुधन करमाली सहित कई लोग मौजूद थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!