भुरकुंडा में कई स्थानों पर लगेगा मास्ट लाइट

योजनाओं को लेकर कनीय अभियंता ने किया स्थल निरीक्षण

भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा में जल्द ही बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन और सार्वजनिक शौचालय निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सब्जी मार्केट स्थित सार्वजनिक शौचालय के लिए डीप बोरिंग की जाएगी और जगह-जगह मास्ट लाइट भी स्थापित किए जाएंगे। योजनाओं को लेकर लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता आशीष रंजन ने सोमवार को भुरकुंडा में साइट विजिट किया। इस दौरान भाजपा नेता योगेश दांगी, आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, सलील मोहन सिन्हा, राकेश सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक बिरसा चौक के निकट सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। जबकि मतकमा चौक से लेकर भुरकुंडा थाना चौक के बीच कई जगहों पर मास्ट लाइट लगाए जाएंगे। वहीं सामुदायिक भवन के लिए फिलहाल स्थल का चयन किया जा रहा है। वहीं साइट विजिट के क्रम में कनीय अभियंता ने कहा कि स्थल निरीक्षण के उपरांत योजनाओं का डीपीआर तैयार किया जाएगा। 

बताया जाता है कि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने उपरोक्त योजनाओं को डीएमएफटी मद से क्रियान्वित कराने हेतु जिला प्रशासन से अनुशंसा की है। जल्द ही यह योजानाएं धरातल पर देखने को मिल सकती हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!