रामगढ़: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल घाटो, भुइयांडीह में सोमवार को आगामी रक्षाबंधन त्योहार को लेकर राखी मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने देश के सैनिकों के लिए मनमोहक और कलात्मक राखियां बनाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि घाटो डाकघर के पोस्टमास्टर रौशन सिंह शामिल हुए रहे। प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। 

अवसर पर विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और सजावटी सामग्रियों से आकर्षक एवं संदेशपरक राखियाँ बनाईं। इन राखियों में सृजनशीलता के साथ-साथ देशभक्ति और राष्ट्ररक्षकों के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट दिखी।विद्यार्थियों द्वारा निर्मित राखियों को ग्रीटिंग कार्ड के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के मुख्यालयों को प्रेषित किया गया। इस पहल के माध्यम से बच्चों ने देश की सुरक्षा में समर्पित वीर जवानों तक स्नेह और कृतज्ञता का संदेश पहुंचाया।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को प्रतिभा अभिव्यक्त करने का अवसर देने के साथ ही उन्हें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों सहित विद्यार्थियों का अहम योगदान रहा। 

By Admin

error: Content is protected !!