टाईब्रेकर में अजय उरांव टीम ने रिमझिम क्लब को हराया
मांडर (रांची): गुड़गुड़जाड़ी में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में अजय उरांव गुड़गुड़जाड़ी की टीम ने टाईब्रेकर में रिमझिम क्लब बांसजाड़ी को एक गोल से हराकर खिताब जीत लिया। सरना नवयुवक संघ की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हुआ। फाइनल मैच का उद्घाटन पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने किया।
फाइनल के बाद टाईब्रेकर में अजय उरांव टीम ने एक गोल की बढ़त के साथ जीत दर्ज की। रिमझिम क्लब बांसजाड़ी उपविजेता रहा। युवा क्लब बांसजाड़ी को तीसरा और अरहान टीम बाजारटांड़ को चौथा स्थान मिला। चारों टीमों को खस्सी और नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।
समापन समारोह में प्रो. सोमरा उरांव, जिला परिषद सदस्य परमेश्वर भगत, मुखिया बीगी उरांव, पंसस गंदुरा उरांव, पूर्व मुखिया शंकर उरांव, युसूफ अंसारी, मंगा उरांव, रामविलास उरांव, रेबेका उरांव, आजाद अंसारी, बिरसा उरांव, अखिलेश कुमार भगत, सीमुन उरांव समेत संघ के सदस्य मौजूद रहे।
