सुमन सिंह को सर्वसम्मति से फिर मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

रांची: हरमू में श्री श्री मां शक्ति सेना काली पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति की पहली बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

बैठक में सदस्यों ने सुमन सिंह को एक बार फिर समिति का अध्यक्ष चुना। सदस्यों ने उनके पिछले कार्यकाल और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी।

नई कार्यकारिणी में प्रियंका झा और रेणु दुबे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सोनी सिंह को सचिव और गीता मिश्रा को उप सचिव की जिम्मेदारी मिली है। नीलू सिंह कोषाध्यक्ष और नवनीत पाण्डेय सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

बैठक में आगामी काली पूजा के आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा स्थल की व्यवस्था और आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों को लेकर सदस्यों ने सुझाव दिए।

समिति के सदस्यों ने कहा कि मां काली की पूजा पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ की जाएगी। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह है।